जनपद को नशा-मुक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.।
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस एवं SOG ने 896 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस लगातार प्रभावी अभियान चला रही है। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंगलपड़ाव क्षेत्र से एक व्यक्ति को 896 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता तथा प्रभारी SOG राजेश जोशी के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नंबर 402/2025, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मोहम्मद अली पुत्र इश्तियाक हुसैन, उम्र 26 वर्ष, निवासी जवाहर नगर, वार्ड नंबर 13, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल
बरामदगी में:
896 ग्राम चरस
पुलिस टीम में:
● उप निरीक्षक गौरव जोशी, चौकी मंगलपड़ाव
● कांस्टेबल संतोष बिष्ट
● कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा, एसओजी शामिल रहे।



