भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने नितिन नवीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई।

नई दिल्ली। भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय, नई दिल्ली पहुंचकर पार्टी के यशस्वी, दूरदर्शी एवं राष्ट्रनिष्ठ शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय पर पार्टी के अत्यंत कर्मठ, अनुशासित एवं संगठननिष्ट नेता नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

दान सिंह भंडारी ने कहा कि यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की संगठनात्मक दूरदर्शिता तथा कार्यकर्ताओं के प्रति गहरे विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रुप से और अधिक सशक्त होगी तथा प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा और गति प्राप्त होगी।

उन्होंने ईश्वर से नितिन नवीन के यशस्वी, प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक कार्यकाल की मंगलकामना की।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *