एक CM ऐसा भी — धाकड़ नेतृत्व, संवेदनशील हृदय; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मानवीय चेहरा।

कड़ाके की ठंड में ड्यूटी पर तैनात जवानों के बीच आग तापते हुए बढ़ाया हौसला।

सलामी गार्द में तैनात कर्मियों को बेस्ट टर्नआउट व उत्कृष्ट सलामी के लिए किया सम्मानित।

नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी न केवल एक धाकड़ और कर्मठ मुख्यमंत्री हैं, बल्कि सैनिक पुत्र होने के नाते वे सैनिकों और पुलिस जवानों के जीवन की कठिनाइयों से भी भली-भांति परिचित हैं।

नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के दौरान, जब कड़ाके की ठंड में पुलिस जवान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी पर तैनात थे, तब मुख्यमंत्री धामी का एक अलग ही मानवीय और संवेदनशील रुप देखने को मिला।

अचानक मुख्यमंत्री स्वयं ठिठुरती ठंड में ड्यूटी कर रहे जवानों के बीच पहुँचे। उन्होंने जवानों का हाल-चाल जाना, उनसे ड्यूटी का समय पूछा और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ अपनाने की सलाह भी दी। सैनिक पुत्र होने के नाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जवानों के साथ आग तापते हुए नजर आए। यह दृश्य केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि जवानों के प्रति उनके सम्मान, अपनत्व और संवेदनशीलता का प्रतीक था।

मुख्यमंत्री ने सलामी गार्द में तैनात कर्मियों को उनके उत्कृष्ट टर्नआउट और बेहतरीन सलामी के लिए सम्मानित भी किया। उन्होंने जवानों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी ड्यूटी निभाने वाले जवान राज्य की असली ताकत हैं।

ऐसे क्षण जवानों का मनोबल बढ़ाते हैं और यह स्पष्ट संदेश देते हैं कि राज्य के मुखिया अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *