सल्ट पुलिस ने कार से गांजा बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, वाहन सीज।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट पुलिस ने 03 तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आज सोमवार प्रातः काल अर्टिगा कार में गांजा भरकर ले जा रहे 03 तस्करों को एसओजी एवं सल्ट पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने लगभग 13 लाख रुपये कीमत का 51.950 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने की दिशा में लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर अवैध रुप से गांजा, चरस एवं अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह एवं सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी तथा थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में आज सोमवार को एसओजी व सल्ट पुलिस टीम द्वारा नैल तिराहा के पास चेकिंग के दौरान सराईखेत की ओर से आ रही सफेद रंग की अर्टिगा कार संख्या HR38AB9680 को रोका गया। वाहन में सवार 03 युवकों के कब्जे से कुल 51.950 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु.अ.सं.-01/26 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई। घटना में प्रयुक्त कार को सीज किया गया है।

पूछताछ में:
● तीनों अभियुक्त गांजा सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे।
● पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय-विक्रय के स्रोतों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1- विशाल सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी शिव विहार कॉलोनी, चिल्किया, थाना रामनगर, जिला नैनीताल
2- मौ. अनस पुत्र स्व. अतीक हुसैन, उम्र 22 वर्ष, निवासी तेलीपुरा बड़ी मस्जिद के पास, रामनगर, थाना रामनगर, जिला नैनीताल
3- मौ. हासिम पुत्र स्व. खलील अहमद, उम्र 21 वर्ष, निवासी तेलीपुरा रामनगर, थाना रामनगर, जिला नैनीताल

बरामद गांजा की कीमत:
12,98,750/- रुपये

इस सफलता पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5,000/- रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

पुलिस टीम में:
● अपर उप निरीक्षक लखविंदर सिंह, थाना सल्ट
● अपर उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, थाना सल्ट
● हेड कांस्टेबल राजकुमार, थाना सल्ट
● हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
● कांस्टेबल गणेश पांडे, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *