ABVP के 26वें प्रांत अधिवेशन में राहुल बिष्ट को मिली अहम जिम्मेदारी।

रानीखेत जिले के राहुल बिष्ट बने प्रांत सह संयोजक—खेलों भारत।

रानीखेत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 26वें प्रांत अधिवेशन में रानीखेत जिले के छात्र नेता राहुल बिष्ट को प्रांत सह संयोजक—खेलों भारत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद रानीखेत जिले सहित छात्र समुदाय में खुशी का माहौल है।

राहुल बिष्ट को यह दायित्व मिलने पर छात्र साथियों, संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समर्थकों का कहना है कि यह जिम्मेदारी उनके निरंतर परिश्रम, संगठन के प्रति समर्पण और खेल गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को जोड़ने के प्रयासों की पहचान है।

छात्र नेताओं ने कहा कि राहुल बिष्ट ने हमेशा खेलों को छात्र व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम माना है और विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में खेलों भारत के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर राहुल बिष्ट ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छात्र-छात्राओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने, प्रतिभाओं को मंच दिलाने और संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *