भरसोली में आयोजित रामलीला के चौथे दिन श्रीराम को हुआ वनवास।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे की ग्राम पंचायत भरसोली स्थित सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय मंदिर में आयोजित रामलीला के चतुर्थ दिवस का शुभारम्भ आनन्द बल्लभ ढौडियाल के प्रतिनिधि के रुप में कौशल्या देवी पाण्डे द्वारा विधिवत उद्घाटन कर किया गया।
रामलीला के चौथे दिन का मुख्य आकर्षण कैकई–मन्थरा संवाद, दशरथ–कैकई संवाद, राम–कैकई संवाद, सीता–राम संवाद, राम–लक्ष्मण संवाद तथा कौशल्या–राम संवाद रहा, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
मन्थरा की भूमिका में हीरा सिंह बंगारी, कैकई की भूमिका पूजा गंधर्व, दशरथ की भूमिका गोविन्द सिंह बंगारी, कौशल्या की भूमिका कंचन पाण्डे, राम की भूमिका नैना मयाल, लक्ष्मण की भूमिका साक्षी भिरकनी तथा सीता की भूमिका पूजा बंगारी द्वारा सुंदर मंचन किया गया।
रामलीला के आयोजन में ग्राम प्रधान भरसोली मीनाक्षी देवी बंगारी, कलावती पालीवाल, जानकी देवी पालीवाल, राजेन्द्र सिंह बंगारी, बचे सिंह बंगारी, महेन्द्र सिंह बंगारी, देव सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, सन्तोष कुमार, गणेश चन्द्र भरतोला, कैलाश ढौडियाल, विरेन्द्र रावत, मधुली देवी भिरकनी, कविता देशवाल, हंसी सजवान, पुष्पा देवी पाण्डे सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल









