श्रीराम को केवट ने किया गंगा पार।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड की ग्राम पंचायत भरसोली स्थित सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय मंदिर में आयोजित रामलीला के पंचम दिवस का शुभारम्भ कुन्दन सिंह मेहता, हीरा सिंह बंगारी एवं तुलसी देवी मयाल के परिवार द्वारा विधिवत उद्घाटन के साथ किया गया। पंचम दिवस की रामलीला में धार्मिक व भावनात्मक दृश्यों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
रामलीला का मुख्य आकर्षण केवट–राम संवाद, सुमन्त–दशरथ संवाद, भरत–शत्रुघ्न संवाद, राम–लक्ष्मण–सीता संवाद तथा पिता के वियोग में श्रीराम की व्याकुलता का मार्मिक चित्रण रहा, जिसने उपस्थित दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।
केवट की भूमिका में उमेश दुर्गापाल, सुमन्त के रुप में प्रशांत तिवारी, कैकई के रुप में पूजा गंधर्व, दशरथ के रुप में गोविन्द सिंह बंगारी, कौशल्या की भूमिका में कंचन पाण्डे, राम की भूमिका में नैना मयाल, लक्ष्मण के रुप में साक्षी भिरकनी, सीता की भूमिका में पूजा बंगारी, भरत के रुप में मयंक भिरकनी तथा शत्रुघ्न की भूमिका में कृष्णा बंगारी द्वारा सुंदर एवं प्रभावशाली मंचन किया गया।
रामलीला के आयोजन में ग्राम प्रधान भरसोली मीनाक्षी देवी बंगारी, कलावती पालीवाल, जानकी देवी पालीवाल, राजेन्द्र सिंह बंगारी, बचे सिंह बंगारी, महेन्द्र सिंह बंगारी, देव सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, कुन्दन सिंह मेहता, बचीराम डुमरियाल, गणेश चन्द्र भरतोला, कैलाश ढौडियाल, उदूली देवी बिष्ट, विरेन्द्र रावत, मधुली देवी भिरकनी, कविता देशवाल, हंसी सजवान, पुष्पा देवी पाण्डे सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल










