हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका, रामलीला के सप्तम दिवस भाव-विभोर हुए दर्शक।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के ग्राम पंचायत भरसोली स्थित सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय मन्दिर में आयोजित रामलीला के सप्तम दिवस का शुभारंभ हीरा सिंह रावत के प्रतिनिधि के रुप में देवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया।

रामलीला के सप्तम दिवस के मंचन में शबरी द्वारा नवधा भक्ति, राम-सुग्रीव मित्रता, राम द्वारा बालि का वध, राम द्वारा हनुमान को सीता की खोज में भेजना, हनुमान–सीता संवाद, हनुमान–विभीषण संवाद, हनुमान–रावण संवाद तथा लंका दहन के दृश्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

मंचन में शबरी की भूमिका पूजा गंधर्व, राम नैना मयाल, लक्ष्मण साक्षी भिरकनी, सीता पूजा बंगारी, हनुमान हीरा सिंह बंगारी, सुग्रीव गोविन्द सिंह बंगारी, बालि पूरन चन्द्र भिरकनी, तारा कंचन पाण्डे, रावण कुन्दन महेता, विभीषण प्रशान्त तिवारी, अक्षय कुमार आयुष बिष्ट तथा मेघनाथ की भूमिका में प्रदीप कुमार द्वारा सुंदर अभिनय किया गया।

रामलीला के आयोजन में मनीराम, रमेश प्रसाद, पुष्कर सिंह बंगारी, पूरन चन्द्र भिरकनी, कुन्दन सिंह पालीवाल, भुवन चन्द्र आर्य, बचे सिंह बंगारी, राजेन्द्र सिंह बंगारी, बच्चन सिंह बंगारी, महेन्द्र सिंह बंगारी, खुशहाल सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, गणेश चन्द्र भरतोला, कैलाश ढौडियाल, मधुली देवी भिरकनी, प्रताप सिंह डंगवाल आदि द्वारा सहयोग किया गया।

रामलीला समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी देवी बंगारी ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला में उपस्थित होकर सहयोग करने का आवाहन किया।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *