युवराज अंगद बने शांति दूत, रामलीला के अष्टम दिवस में भावपूर्ण मंचन।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे की ग्राम पंचायत भरसोली स्थित सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय मन्दिर में आयोजित रामलीला के अष्टम दिवस का शुभारंभ शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक चारु पाण्डे एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बाला दत्त शर्मा द्वारा विधि-विधान से किया गया।
रामलीला के अष्टम दिवस का मुख्य आकर्षण हनुमान का सीता की सुधि लेकर लौटना, विभीषण का राम की शरण में आना, राम द्वारा सेतुबंधन, रामेश्वर की पूजा-अर्चना, युवराज अंगद को शांति दूत बनाकर भेजना तथा रावण–अंगद संवाद का सुंदर मंचन रहा, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
राम की भूमिका में नैना मयाल, लक्ष्मण की भूमिका में साक्षी भिरकनी, हनुमान की भूमिका में हीरा सिंह बंगारी, अंगद की भूमिका में रामा पन्त, रावण की भूमिका में प्रयाग दत्त जोशी, मंदोदरी की भूमिका में कंचन पाण्डे, विभीषण की भूमिका में प्रशान्त तिवारी, अतिकाय की भूमिका में प्रियांशु बंगारी तथा मेघनाथ की भूमिका में प्रदीप कुमार ने प्रभावशाली अभिनय किया।
रामलीला के आयोजन में सहयोगकर्ताओं के रुप में गोपाल दत्त ढौडियाल, मनीराम, रमेश प्रसाद, पुष्कर सिंह बंगारी, पूरन चन्द्र भिरकनी, कुन्दन सिंह पालीवाल, भुवन चन्द्र आर्य, बचें सिंह बंगारी, राजेन्द्र सिंह बंगारी, बच्चन सिंह बंगारी, महेन्द्र सिंह बंगारी, खुशहाल सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, गणेश चन्द्र भरतोला, कैलाश ढौडियाल, मधुली देवी भिरकनी, कलावती देवी पालीवाल, जानकी देवी पालीवाल, रुपेन्द्र सिंह पालीवाल, प्रताप सिंह डंगवाल सहित अनेक ग्रामीणों ने सहयोग प्रदान किया।
रामलीला समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी देवी बंगारी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला में सहभागिता करने का आह्वान किया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल










