एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।
हल्द्वानी क्षेत्र में अवैध चरस की तस्करी करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। “ड्रग फ्री देवभूमि” मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 18 जनवरी 2026 की सायं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मंडी बाईपास रोड, हल्द्वानी से अभियुक्त गोपाल सिंह को 750 ग्राम अवैध चरस एवं वाहन संख्या UK06AB2486 (अपाचे मोटरसाइकिल) के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 19/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गाँवों से चरस एकत्र करता था तथा अधिक मात्रा होने पर उसे बिक्री के लिए शहर में लाता था।
गिरफ्तार अभियुक्त:
गोपाल सिंह पुत्र स्व. किशन सिंह, निवासी ग्राम सुनकिया भटेलिया, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल
बरामदगी में:
● 750 ग्राम अवैध चरस
● अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UK06AB2486
गिरफ्तारी टीम में:
● उप निरीक्षक मनोज कुमार, चौकी टीपी नगर, कोतवाली हल्द्वानी
● कांस्टेबल तारा सिंह, चौकी टीपी नगर, कोतवाली हल्द्वानी
● कांस्टेबल संतोष बिष्ट, एसओजी
● कांस्टेबल भूपेन्द्र जेष्ठा, एसओजी शामिल रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल















