श्रम राज्य मंत्री कैलाश पंत ने सर्दी में राहत हेतु गरीबों को बांटे रजाई-कंबल।

रानीखेत। क्षेत्र में आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को भीषण ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष एवं अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत ने रानीखेत में कैंप लगाकर जरुरतमंद लोगों को नि:शुल्क रजाई एवं कंबल वितरित किए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय श्रमिक वर्ग का इन दिनों विशेष ध्यान रखा जा रहा है। क्षेत्रवार कैंप लगाकर गरीब परिवारों को गर्म लिहाफ उपलब्ध कराने का यह अभियान सर्दी समाप्त होने तक लगातार जारी रहेगा।

अपने अभियान की शुरुआत कैलाश पंत ने मिशन इंटर कॉलेज, रानीखेत से की, जहां दर्जा राज्यमंत्री द्वारा 45 गरीब परिवारों को रजाइयां एवं कंबल वितरित किए गए। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर, ताड़ीखेत प्रांगण में शिविर लगाकर आर्थिक रुप से कमजोर 22 परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की गई। बच्चों की मांग पर कुछ को क्रिकेट किट भी वितरित की गई।

दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत ने कहा कि असहनीय सर्दी में निर्धन परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए यह निस्वार्थ जनसेवा अभियान शुरु किया गया है।

जनसेवा में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश पंत, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत, प्रधानाचार्य हेमंत अग्रवाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या उमा रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दीप भगत, जिला महामंत्री सुनीता डाबर, महेश उप्रेती, पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, रेखा आर्या, अनु सोनकर, मीना वर्मा, देवेश खुल्बे, संदीप खुल्बे, सोनम आर्या, शीला मेहता, लोकेश कुमार सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *