गणतंत्र दिवस समारोह के दृष्टिगत रैतिक परेड हेतु नैनीताल पुलिस का पूर्वाभ्यास शुरु।

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने DSA ग्राउंड में परेड का निरीक्षण कर भव्य आयोजन के दिए निर्देश।

नैनीताल। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नैनीताल पुलिस द्वारा DSA ग्राउंड, नैनीताल में परेड का पूर्वाभ्यास प्रारंभ कर दिया गया है।

आज मंगलवार को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा परेड स्थल DSA मैदान में परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड का बारीकी से अवलोकन करते हुए इसे भव्य एवं दिव्य बनाने तथा मौजूद कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह तथा निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *