SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देश पर शातिर चंदन चोर पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की कीमती चंदन लकड़ी बरामद।

हल्द्वानी (नैनीताल)। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की गई कीमती चंदन की लकड़ी के साथ शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 20 जनवरी 2026 को वादी उमेश चन्द्र डालाकोटी पुत्र स्व. जगदीश चन्द्र डालाकोटी, निवासी डालाकोटी कंपाउंड, रामपुर रोड, हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि उनके कंपाउंड से अज्ञात चोर द्वारा चंदन का पेड़ काटकर उसका कीमती हिस्सा चोरी कर लिया गया है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 24/26, धारा 305A बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई तथा विवेचना उप निरीक्षक गौरव जोशी के सुपुर्द की गई।

मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा पुलिस टीम गठित कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलर्ट जारी कर बैरियरों पर चेकिंग शुरु की।

चेकिंग के दौरान टांडा बैरियर पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसकी नीले रंग की यामाहा R-15 मोटरसाइकिल (UK04AQ7350) सहित गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई चंदन की लकड़ी के 06 टुकड़े बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त:
इन्द्रजीत राय पुत्र परमत राय, उम्र 31 वर्ष, निवासी गांधीनगर वार्ड नं. 01, थाना दिनेशपुर, जिला उधम सिंह नगर

बरामदगी में:
चंदन की लकड़ी के 06 टुकड़े

पूछताछ में हुए बड़े खुलासे:
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पूर्व में गदरपुर एवं दिनेशपुर थानों से चोरी तथा अवैध हथियार के मामलों में जेल जा चुका है। जेल में उसकी मुलाकात कमल उर्फ कोमल ढाली, निवासी सूरज फार्म, ओझा, बिलासपुर (रामपुर) से हुई थी, जो चंदन तस्करी के मामलों में जेल गया था। दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई और रात्रि में हल्द्वानी पहुंचकर रामपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में मंदिर के पीछे लगे चंदन के पेड़ को काटा। आवाज होने पर पकड़े जाने के डर से उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की तार काट दी। बाद में लकड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेचने की योजना थी, लेकिन नैनीताल पुलिस ने समय रहते उन्हें गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

पुलिस टीम में:
● उ.नि. गौरव जोशी
● कानि. संतोष बिष्ट
● कानि. भूपाल सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *