धूरा फाट में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र धूरा फाट स्थित मंडलकोट में आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारंभ श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कैलाश पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं पात्र व्यक्तियों को रजाई व कंबल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमा नेगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों के आयोजन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मंडलकोट नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता भतरौंजखान प्रकाश पंत, मदन सिंह, पूर्व प्रधान सीम संदीप खुल्बै, पूर्व प्रधान हऊली देवेश खुल्बै, प्रकाश जोशी, रणजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, रेखा आर्य, अनु सोनकर, महेश उप्रेती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल















