डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में यूसीसी समिति के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता हुई आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में महाविद्यालय की यूसीसी समिति के तत्वावधान में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “समान नागरिक संहिता कानून (यूसीसी)” रखा गया।

यह निबंध प्रतियोगिता यूसीसी नोडल अधिकारी डॉ. विश्वनाथ पांडे एवं डॉ. दिनेश कुमार की देख-रेख में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में खुशी रावत (बीए पंचम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, हर्षिता (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा निशा बिष्ट (बीए पंचम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में डॉ. इला बिष्ट, डॉ. दीपा लोहनी एवं डॉ. राजीव कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शर्मिला सक्सेना ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *