26 जनवरी को DSA मैदान, मल्लीताल में होगा गणतंत्र दिवस परेड–2026 का भव्य आयोजन।

नैनीताल। 77वें गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद नैनीताल में गणतन्त्र दिवस परेड–2026 का आयोजन दिनांक 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को DSA मैदान, मल्लीताल, नैनीताल में गरिमामय वातावरण में किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक रावत, आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल द्वारा प्रातः 11:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी तथा आकर्षक रैतिक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण:
■ परेड एलाइनमेंट – प्रातः 10:30 बजे
■ आगमन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल – 10:40 बजे
■ आगमन जिलाधिकारी, नैनीताल – 10:45 बजे
■ आगमन पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ रेंज – 10:50 बजे
■ आगमन आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल – 10:55 बजे
■ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण – 11:00 बजे
■ रैतिक परेड प्रारम्भ – 11:05 बजे
■ मुख्य अतिथि का संबोधन – 11:30 बजे
■ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन – 11:50 बजे

इस अवसर पर जनपद के प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन की उपस्थिति रहेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गणतन्त्र दिवस समारोह की गरिमा को बढ़ाएं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *