“मेरा भारत, मेरा वोट” के संकल्प के साथ मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस।
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तत्वावधान में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस “मेरा भारत, मेरा वोट” थीम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सीमा श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बिपिन चंद्र जोशी द्वारा महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को भारत निर्वाचन आयोग तथा स्वीप कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी उपस्थितजनों को मतदाता शपथ दिलाई गई।
महाविद्यालय की स्वीप नोडल अधिकारी एवं कैम्पस एंबेसडर डॉ. गीता तिवारी पाण्डे ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एस.आई.आर. तथा मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया।
सभी उपस्थितजनों ने शपथ लेकर लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का विधिवत संचालन राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. गीता तिवारी पाण्डे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. जगत सिंह बिष्ट, डॉ. विरेन्द्र सिंह दानू, डॉ. निशा चौहान, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. हेमलता गोस्वामी, मुन्नी जोशी, प्रेमा भट्ट, हेमा जीना, गणेश नाथ गोस्वामी, जयपाल, राकेश कुमार सहित प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल


















