दिगोटी प्रीमियम लीग में छवि फोटो स्टूडियो की शानदार जीत, क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश।
रानीखेत। स्वर्गीय चंदन सिंह बिष्ट की पुण्य स्मृति में आयोजित दिगोटी प्रीमियम लीग का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा खेलों भारत के अंतर्गत किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ अंपायर मयंक और कुलदीप द्वारा टॉस कर किया गया।
आज का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला जय माँ भगवती 11 और छवि फोटो स्टूडियो के बीच खेला गया। मुकाबले में छवि फोटो स्टूडियो की टीम ने अपने कप्तान नकुल के कुशल मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।
मैच में योगेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 37 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस अवसर पर गाँव के सभी सज्जन, छोटे-बड़े पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल


















