भतरौंजखान पुलिस ने 01 गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, लगभग 02 लाख से अधिक कीमत का 09.358 किलोग्राम गांजा बरामद।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना भतरौंजखान पुलिस ने 01 गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 09.358 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को साकार करने के उद्देश्य से लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर अवैध रुप से गांजा, चरस एवं अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में विगत सोमवार को भतरौंजखान पुलिस टीम द्वारा आईएमसीएल फैक्ट्री मोहान के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK18M2075 में सवार एक युवक के कब्जे से कुल 09.358 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौंजखान में मु.अ.स. 01/26 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
पुष्पेन्द्र पुत्र चन्द्र पाल सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 9, मजरा बक्श, थाना बाजपुर, जिला उधम सिंह नगर, हाल पता — काली माता मंदिर के पास, बन्नाखेड़ा, थाना बाजपुर, जिला उधम सिंह नगर
कीमत:
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹2,33,950/- आंकी गई है।
पुलिस टीम में:
● अपर उपनिरीक्षक मोहन चंद्रा, चौकी प्रभारी भौनखाल
● कांस्टेबल नीरज पाल, थाना भतरौंजखान
● कांस्टेबल देवेन्द्र प्रताप, थाना भतरौंजखान शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल


















