लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में यूसीसी पर संगोष्ठी एवं जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार तथा प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सीमा श्रीवास्तव के निर्देशन में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बिपिन चंद्र जोशी द्वारा महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को यूसीसी के नियमों के साथ-साथ उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

महाविद्यालय की यूसीसी नोडल अधिकारी डॉ. गीता तिवारी पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के शत-प्रतिशत कार्मिकों का ऑनलाइन माध्यम से यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा चुका है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्थानीय लोगों को भी यूसीसी में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करें।

संगोष्ठी में डॉ. हेम चन्द्र द्वारा समान नागरिक संहिता की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए प्रदेशभर में एक वर्ष की यूसीसी उपलब्धियों से संबंधित आंकड़े भी साझा किए गए।

कार्यक्रम का विधिवत संचालन नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मंजू जोशी, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. जगत सिंह बिष्ट, डॉ. विरेन्द्र सिंह दानू, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. चन्द्रकान्ता, डॉ. सुनीता भंडारी, डॉ. प्रमोद कुमार, गिरीश चन्द्र पाण्डे, कविता असवाल, डॉ. नीता खोलिया, मुन्नी जोशी, प्रेमा भट्ट, हेमा जीना, पूनम यादव, गणेश नाथ गोस्वामी, जयपाल, राकेश, उमाशंकर दुम्का, गणेश जोशी सहित अन्य प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *