SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नशा उन्मूलन अभियान जारी।
बनभूलपुरा पुलिस ने 20 नशीले इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान हिमालय स्कूल के पीछे गौला बाईपास रोड, यात्री विश्राम गृह के पास से एक व्यक्ति को कुल 20 अदद नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 19/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
समीर उर्फ बूची पुत्र खालिद खाँ, उम्र 20 वर्ष, निवासी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल
बरामदगी में:
● Buprenorphine Injection IP 2 ml – 15 अदद
● Pheniramine Maleate Injection IP (Avil) – 05 अदद
(कुल 20 अदद नशीले इंजेक्शन)
पुलिस टीम में:
● उ.नि. मनोज यादव
● का. दिलशाद अहमद
● का. लक्ष्मण राम
● का. सुनील कुमार शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल



















