दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में कृपाल सिंह शीला ने प्रस्तुत किया शोध आलेख।
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में “कला समेकित अधिगम : अवसर व चुनौतियाँ” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में सहायक अध्यापक विज्ञान कृपाल सिंह शीला द्वारा “विज्ञान में कला समेकन” विषय पर अपना शोध आलेख प्रस्तुत किया गया।
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर से करीब 30 शोध पत्र/आलेख प्रस्तुत किए गए। संगोष्ठी के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रुप में “वृक्ष पुरुष” किशन सिंह मलड़ा द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु कृपाल सिंह शीला ने संगोष्ठी के समन्वयक, सह-समन्वयक सहित डायट बागेश्वर के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल



















