SSP नैनीताल के निर्देश पर स्मैक तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

बनभूलपुरा पुलिस ने 8.92 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी (नैनीताल)। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर अवैध रुप से नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन बनभूलपुरा के समीप एक व्यक्ति को 8.92 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 20/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वयं नशे का आदी है तथा स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने का कार्य भी करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
जावेद पुत्र मो. याकूब, उम्र 24 वर्ष, निवासी गफूर बस्ती, हाल पता जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल

बरामदगी में:
8.92 ग्राम स्मैक

पुलिस टीम में:
● उ.नि. मोनी टम्टा
● का. दिलशाद अहमद
● का. लक्ष्मण राम
● का. सुनील कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *