विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल के निजी सचिव के पिता रामनाथ के निधन पर शोक व्यक्त।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल के निजी सचिव चंदन नाथ के पिता रामनाथ (58 वर्ष) का विगत दिवस अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
स्वर्गीय रामनाथ शिक्षा विभाग कार्यालय भिकियासैंण के जैनल में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वह मूल रुप से ग्राम श्रीकोट नाहोरी, विकासखंड भिकियासैंण के निवासी थे।
उनके निधन पर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षक संगठनों, राजनीतिक संगठनों एवं रिश्तेदारों द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया। वहीं विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रवि मेहता सहित शिक्षा विभाग के समस्त स्टाफ ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
बताया गया कि स्वर्गीय रामनाथ एक हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्ति थे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल



















