सल्ट में ब्लॉक स्तरीय “सपनों की उड़ान” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट में ब्लॉक स्तरीय “सपनों की उड़ान” प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज पैंसिया में किया गया। सामुदायिक सहयोग पर केंद्रित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत शैक्षिक स्टॉल, नींबू-चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, रैम्प वॉक सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के दौरान कुर्सी दौड़ एवं रैम्प वॉक में संकुल चांच, नींबू-चम्मच दौड़, शैक्षिक स्टॉल एवं नुक्कड़ नाटक में जालीखान संकुल, जबकि लोक नृत्य में देवायल संकुल का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश उपाध्याय, बालम सिंह, सुनील मनराल, धनपाल, श्याम सिंह, नीरज कुमार, जयपाल असनोड़ा, मंगल सिंह रावत, जयवीर, पवन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, जीवन पाण्डेय, रवीन्द्र पाण्डेय, हिना चौहान, शरद कुमार एवं अजय गुप्ता का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल



















