SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नशामुक्त जनपद का संकल्प।

बनभूलपुरा पुलिस ने 463 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड, आंवला चौकी के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK04AS1675 (स्कूटी) में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 463 ग्राम नाजायज़ चरस बरामद की गई।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा चरस तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज करने की कार्रवाई की गई।

उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 22/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1- भूपेश चन्द्र पुत्र गिरीश चंद्र, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर
2- दिनेश चंद्र पुत्र ख्याली दत्त पाठक, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर

बरामदगी में:
कुल 463 ग्राम नाजायज़ चरस

पुलिस टीम में:
● उ.नि. जगवीर सिंह
● का. लक्ष्मण राम
● का. सुनील कुमार
● का. मो. यासीन शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *