फायर सर्विस अल्मोड़ा की त्वरित कार्रवाई से जंगल की आग पर पाया गया नियंत्रण।
अल्मोड़ा। दोपहर 01:25 बजे फायर सर्विस अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि पांडेखोला से आगे विकास भवन के समीप जंगल क्षेत्र में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस अल्मोड़ा की यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस टीम द्वारा एमएफई (MFE) से पंपिंग करते हुए एक होज रील की सहायता ली गई, साथ ही पारंपरिक पीट-पाट विधि का प्रयोग कर आग को पूर्ण रुप से बुझाया गया।
फायर सर्विस टीम में LFM अजब सिंह, FS DVR हरीश रावत, FM जीवन जोशी, WFM बबीता जोशी, लीला, RFM प्रियांशु कुमार सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल



















