ज्योलिकोट में वैधानिक पुलिस कार्रवाई को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़ कर किया जा रहा है प्रस्तुत।
ज्योलिकोट (नैनीताल)। ज्योलिकोट क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई वैधानिक पुलिस कार्रवाई को कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक रुप में प्रस्तुत किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों के अनुसार, क्षेत्र में कुछ ट्रक चालकों द्वारा सड़कों पर वाहन खड़ा कर शराब पीना आम हो गया था, जिससे आमजन में भारी रोष व्याप्त था।
पुलिस को इस संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद रात्रि गश्त के दौरान संबंधित वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए। इसी दौरान एक चालक द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई, जिस पर नियमों के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
अब वही चालक सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस पर निराधार आरोप लगाते हुए तथ्यहीन बातें प्रसारित कर रहा है, जिसे स्थानीय लोग “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” की कहावत से जोड़कर देख रहे हैं।
स्थानीय जनता ने स्पष्ट किया है कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निष्पक्ष एवं कानूनसम्मत कार्रवाई की जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था बनी हुई है।



