मृतक चालक कुबेर सिंह जमनाल कमेड़पानी (बासोट) के परिजनों को उत्तराखंड परिवहन विभाग से आर्थिक सहायता निधि देने के निर्देश।

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने बताया कि दिनांक 15 जनवरी 2026 को तहसील सल्ट अंतर्गत वाहन संख्या UK02TA08080 रात्रि लगभग 12:30 बजे जाख अंतर्गत तराड़ी–तया मोटर मार्ग, ग्राम जिहाड़ में तत्वाहिल रिसॉर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में वाहन चालक कुबेर सिंह जमनाल पुत्र गोपाल सिंह जमनाल, ग्राम कमेड़पानी (बासोट), तहसील भिकियासैंण की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), रामनगर से प्राप्त आख्यानुसार यह वाहन सार्वजनिक सेवायान की श्रेणी में होने के दृष्टिगत उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि नियमावली, 2022 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

इसके अंतर्गत उत्तराखंड परिवहन दुर्घटना राहत निधि, अल्मोड़ा के नाम से संचालित खाता संख्या 38150522263 से रु. 2,00,000/- (दो लाख रुपये मात्र) का चेक तहसीलदार सल्ट के नाम निर्गत कर, उक्त वाहन दुर्घटना में मृतक के विधिक आश्रितों को नियमानुसार वितरित कराए जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि धनराशि वितरण की प्राप्ति रसीद (दो प्रतियां मूल में) एक पक्ष के भीतर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *