06 माह की गर्भवती नाबालिग से दुष्कर्म मामले में भवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों पर ज़ीरो टॉलरेंस, SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा संदेश।

दुष्कर्म के आरोपी पर कानूनी शिकंजा सख़्त, संपत्ति ज़ब्ती और माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई तय।

भवाली (नैनीताल)। दिनांक 04 फरवरी 2026 को कोतवाली भवाली को सीएचसी अस्पताल भवाली से सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग युवती 06 माह की गर्भवती है। सूचना मिलने पर भवाली पुलिस द्वारा तत्परता से पीड़िता के परिजनों से संपर्क किया गया।

पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर कोतवाली भवाली में मु.अ.सं. 04/26, धारा 64 बीएनएस एवं 5(J)/11/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त साहिल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा एवं अधीनस्थ पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई और दिनांक 05 फरवरी 2026 को दुष्कर्म के अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया कि दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा अभियुक्त की संपत्ति के विरुद्ध ज़ब्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।

अभियुक्त का फॉरेंसिक लैब टीम से परीक्षण, मेडिकल परीक्षण एवं अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने यह भी कहा कि क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर नैनीताल पुलिस की मॉनिटरिंग सेल सतत निगरानी रखे हुए है और ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम में:
● व.उ.नि. आसिफ खान
● म.उ.नि. गुरविन्दर कौर
● उ.नि रमेश पन्त
● उ.नि. मनोज अधिकारी
● हे.कानि. लालबाबू
● कानि. हरीश सिंह
● कानि. भुवन कापड़ी शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *