SSP नैनीताल के निर्देशन में भवाली पुलिस ने चलाया वृहद सत्यापन अभियान।

बिना सत्यापन निवासरत 30 लोगों पर पुलिस एक्ट में जुर्माना व बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 7 मकान मालिकों पर 10–10 हजार रुपये के भारी चालान।

भवाली (नैनीताल)। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में भवाली क्षेत्र में हाल में घटित घटना के दृष्टिगत वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में निवासरत बाहरी एवं अराजक तत्वों की पहचान कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में गठित पुलिस एवं पीएसी टीमों ने कस्बा भवाली के वार्ड नंबर 01, 02, रेहड़, गांधी कॉलोनी, टमट्यूड़ा, रामगढ़ रोड एवं बाजार क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान कुल 125 मकानों में रह रहे 280 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

सत्यापन के दौरान बिना पुलिस सत्यापन निवासरत पाए गए 30 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं, बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 07 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत न्यायालय द्वारा 10–10 हजार रुपये के भारी चालान किए गए।

पुलिस द्वारा जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों में भी वृहद सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। SSP नैनीताल ने आमजन से अपील की है कि शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी नागरिक अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराएं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने या उसे प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *