देघाट पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। देघाट पुलिस द्वारा एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में संबंधित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, थाना देघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज शनिवार को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या 61/23, धारा 452, 504, 506, 509 आईपीसी से संबंधित अभियुक्त मनमोहन सिंह पुत्र बचे सिंह, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम तामाढोन, स्याल्दे, थाना देघाट, जिला अल्मोड़ा को ग्राम तामाढोन से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम में:
● अपर उप निरीक्षक राजबीर सिंह
● हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार
● हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार
● कांस्टेबल जगदीश सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *