SSP नैनीताल के सख़्त निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी।

चोरगलिया और रामनगर पुलिस ने 268 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

चोरगलिया/रामनगर (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख़्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान नंदौर नदी के पश्चिमी छोर जंगल क्षेत्र से अभियुक्त लखमीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, उम्र 47 वर्ष, निवासी ध्यानपुर, थाना नानकमत्ता, जिला उधम सिंह नगर को 165 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में FIR संख्या 08/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:
लखमीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, उम्र 47 वर्ष, निवासी ध्यानपुर, थाना नानकमत्ता, जिला उधम सिंह नगर

बरामदगी में:
165 पाउच अवैध कच्ची शराब

पुलिस टीम में:
● एडीएसआई मनजीत सिंह
● कांस्टेबल 95 सीपी देवेंद्र सिंह
● कांस्टेबल 920 सीपी राजेश सिंह शामिल रहे।

इसी क्रम में रामनगर पुलिस द्वारा भी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को अभियुक्त बलदेव सिंह पुत्र काला सिंह, निवासी ग्राम थारी पीरुमदारा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल को मधुवन अंडरपास पीरुमदारा से मोटरसाइकिल द्वारा 103 पाउच अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।
थाना रामनगर में अभियुक्त के विरुद्ध FIR संख्या 36/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:
बलदेव सिंह पुत्र काला सिंह, निवासी ग्राम थारी पीरुमदारा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल

बरामदगी में:
103 पाउच अवैध कच्ची शराब

पुलिस टीम में:
● कांस्टेबल विनीत चौधरी
● कांस्टेबल विक्रम शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *