रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई एवं भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का आज मंगलवार सुबह एम्स दिल्ली में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतीश नैनवाल का पार्थिव शरीर आज देर रात उनके निवास स्थान भतरौंजखान पहुंचेगा। उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 11 फरवरी 2026 को बेतालघाट में किया जाएगा।

सतीश नैनवाल एक सरल, मिलनसार एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनके असामयिक निधन से न केवल नैनवाल परिवार, बल्कि समूचे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति दे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *