थाना मुखानी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना का एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया खुलासा।

महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, आभूषण बरामद।

रामपुर व उत्तराखंड में हत्या, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित कुल 10 मुकदमे दर्ज।

हल्द्वानी (नैनीताल)। थाना मुखानी क्षेत्र में हाल ही में हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं का एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने खुलासा किया है। मुखानी पुलिस एवं एसओजी टीम ने महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आभूषण बरामद किए हैं।

दर्ज मुकदमों का विवरण:
1- दिनांक 05 फरवरी 2026 बीना पाठक पत्नी जगदीश चंद्र पाठक, निवासी बिठोरिया नंबर-1, एस.आर. पुरम ऊँचापुल, मुखानी हल्द्वानी द्वारा 04 फरवरी 2026 की घटना के संबंध में तहरीर दी गई। तहरीर के अनुसार, दो अज्ञात व्यक्ति दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आए और झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए।
इस संबंध में थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 09/26 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई।
2- कमला देवी पत्नी स्वर्गीय उमेद सिंह, निवासी देवभूमि सैनिक कॉलोनी फतेहपुर गांधी आश्रम, थाना मुखानी ने 30 जनवरी 2026 को तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्तियों ने पता पूछने के बहाने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया।
इस मामले में एफआईआर संख्या 10/26 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत की गई।
3- दिनांक 06 फरवरी 2026 को पीरुमदारा, रामनगर क्षेत्र में वियजलक्ष्मी के गले से मंगलसूत्र झपटने की घटना हुई। इस संबंध में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 35/26 धारा 304 बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज की गई।

पुलिस कार्रवाई:
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने तत्काल खुलासे और बरामदगी के निर्देश पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को दिए। उनके पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। सूचना मिली कि संदिग्ध मोटरसाइकिल संख्या HR29AF2325 से कालाढूंगी की ओर से हल्द्वानी आ रहा है। पुलिस ने कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान वाहन रोककर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पीछे बैठा व्यक्ति जंगल की ओर भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।

बरामद वाहन HR29AF2325 (FZ-S) रॉकी पुत्र प्रतीक सरदाना, निवासी ग्राम प्रहलादपुर तिगांव, तहसील बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद के नाम पंजीकृत है।

पूछताछ में खुलासा:
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने 30 जनवरी 2026 एवं 04 फरवरी 2026 को मुखानी क्षेत्र तथा 06 फरवरी 2026 को रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटे थे। वह पुनः घटना को अंजाम देने हल्द्वानी आ रहा था, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
फिरोज गांधी पुत्र नंदराम, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पदमपुर, थाना मिल्क खाना, तहसील स्वार, जिला रामपुर

बरामदगी में:
02 पीली धातु के पेंडल

आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी, रामनगर एवं मुखानी में कुल 05 मुकदमे दर्ज हैं —
1- एफआईआर 123/25 धारा 309(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली हल्द्वानी
2- एफआईआर 124/25 धारा 309(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली हल्द्वानी
3- एफआईआर 09/26 धारा 304(2) बीएनएस, थाना मुखानी
4- एफआईआर 10/26 धारा 304(2) बीएनएस, थाना मुखानी
5- एफआईआर 35/26 धारा 304 बीएनएस, कोतवाली रामनगर

इसके अतिरिक्त अभियुक्त के विरुद्ध रामपुर में हत्या, मारपीट, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत 05 अन्य मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी रामपुर से प्राप्त की जा रही है।

नैनीताल पुलिस का संदेश:
महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस टीम में:
● सुशील चंद्र जोशी, थानाध्यक्ष मुखानी
● जगदीप नेगी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर
● उ.नि. नरेंद्र कुमार
● उ.नि. अविनाश मौर्य
● अ.उ.नि. सूरज सिंह
● हे.का. इसरार नबी, सीसीटीवी
● का. अनिल गिरी, कोतवाली हल्द्वानी
● का. राजेश बिष्ट, एसओजी
● का. अरविंद सिंह, एसओजी
● का. कुंदन कठैत
● का. धीरज सुगड़ा
● का. रोहित, मुखानी
● का. पूरन सिंह
● का. बंशीधर जोशी
● का. कुंदन शाही
● का. महबूब अली
● का. गुलशन गिरी
● का. राजेंद्र बिष्ट, सीसीटीवी शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *