विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के अनुज सतीश नैनवाल के निधन पर भिकियासैंण में हुई शोक सभा।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण तथा विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल के अनुज सतीश नैनवाल के निधन पर क्षेत्र में शोक व्याप्त है। ब्लॉक परिसर भिकियासैंण में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें बीडीओ गोपाल सिंह नेगी सहित कर्मचारियों ने 02 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।

इसके अलावा भाजपा मंडल भिकियासैंण अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र बिष्ट व भगवती रिखाड़ी, ज्येष्ठ उप प्रमुख दिगम्बर सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख किरन पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह, दरबान सिंह, गोपाल सिंह, प्रदीप लखचौरा, तारा दत्त शर्मा, दिवान भण्डारी, भूपाल रौतेला, शंकर दत्त फुलारा, मदन मेहरा, निर्मला शर्मा, कविता मनराल, उमेश रावत, लक्ष्मी दत्त नैलवाल, उमेश नैनवाल, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष पीएस मावड़ी, लाल सिंह, मदन मेहरा सहित पंचायत जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *