SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का गुंडागर्दी करने वालों पर सख्त एक्शन।

कालाढूंगी में लड़ाई-झगड़ा और फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद।

कालाढूंगी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर कालाढूंगी क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा व फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध पिस्टल, 01 तमंचा व 05 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को 1,500/- रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।

दिनांक 14 फरवरी 2026 की रात्रि में चौकी बेलपड़ाव पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा गाँव जाने वाले तिराहे के पास कुछ व्यक्तियों के बीच आपसी झगड़ा हुआ तथा फायरिंग की घटना हुई है।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी एवं पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन घटनास्थल के आस-पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वीडियोग्राफी की गई तथा मौके से खोखे बरामद किए गए।

दिनांक 16 फरवरी 2026 को वादिनी बलजीत कौर पत्नी लवप्रीत सिंह, निवासी ग्राम बच्चीनगर, थाना कालाढूंगी, जनपद नैनीताल द्वारा नामजद आरोपियों —
● रंजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी बैलपोखरा
● मनदीप सिंह उर्फ मंगा पुत्र मलकीत सिंह निवासी उदयपुर (महादेव), बैलपड़ाव
● गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र निर्मल सिंह निवासी ग्राम शेखपुरा, थाना स्वार, जनपद रामपुर
तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी गई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली कालाढूंगी में FIR No. 17/2026 धारा 109(1)/126(1)/352/351(3) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज जोशी को सौंपी गई।

पुलिस कार्रवाई:
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

दिनांक 20 फरवरी 2026 को गडप्पू बैरियर के पास से गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह एवं मनदीप सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहे व कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वादिनी के पति लवप्रीत के मित्र हरभजन की रंजीत सिंह से पुरानी रंजिश थी। घटना की रात हरभजन ने आरोपी को घटनास्थल पर बुलाया। आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज व मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई।

अभियुक्तों के विरुद्ध FIR No. 18/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही इनके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1- गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र निर्मल सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम शेखपुरा, थाना स्वार, रामपुर (उ.प्र.)
2- रंजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी बैलपोखरा, कालाढूंगी
3- मनदीप सिंह उर्फ मंगा पुत्र मलकीत सिंह, निवासी ग्राम उदयपुर (महादेव), बैलपड़ाव

नोट: अभियुक्त रंजीत सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमा संख्या 99/25 धारा 115(2)/351/352 BNS पंजीकृत है।

बरामदगी में:
● गुरप्रीत सिंह से 01 देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस
● रंजीत सिंह से 01 देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस
● मनदीप सिंह से 01 तमंचा (.22 बोर) मय 01 जिंदा कारतूस
● घटनास्थल से 11 अदद खोखे (32 बोर) व 02 अदद खोखे (.22 बोर)

गिरफ्तारी टीम में:
● प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
● वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज जोशी
● वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट
● उपनिरीक्षक राजवीर सिंह
● उपनिरीक्षक राजेश जोशी, SOG प्रभारी
● उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा
● कांस्टेबल अखिलेश तिवारी
● कांस्टेबल स्वरूप सिंह
● कांस्टेबल उमेश राम
● कांस्टेबल मिथुन कुमार
● कांस्टेबल संजय दोसाद
● कांस्टेबल प्रीतम सिंह
● कांस्टेबल अमनदीप सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *