मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21 फरवरी को भतरौंजखान के दौरे पर, प्रशासन ने की तैयारियां पूरी।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को जनपद अल्मोड़ा के भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 3:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा आर्मी हेलीपैड, निगराली (भिकियासैंण) पहुंचेंगे। इसके पश्चात हेलीपैड से मुख्यमंत्री कार द्वारा भतरौंजखान के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे आरक्षित रहेंगे।
उपरांत मुख्यमंत्री सायं लगभग 4:40 बजे पुनः निगराली (भिकियासैंण) पहुंचेंगे तथा यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



