SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुख्ता इंतजाम के दिए सख्त निर्देश।

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस लगातार अलर्ट है। एसएसपी ने उच्च न्यायालय की समग्र सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सभी सुरक्षा मापदंडों को पुख्ता करने के लिए अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में तथा एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में मुख्य सुरक्षा अधिकारी उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल राकेश बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, बीडीएस/डॉग स्क्वाड समेत पुलिस टीमों द्वारा उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल परिसर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परिसर में आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है तथा प्रभावी Anti-Sabotage चेकिंग और फ्रिस्किंग की जा रही है।

इसी क्रम में सुरक्षा परिप्रेक्ष्य में आज सोमवार एसएसपी नैनीताल ने उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी उच्च अधिकारियों/कार्मिकों को पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

● सभी प्रवेश गेट और बैरियरों पर पुलिस व्यवस्था का आकलन किया गया।
● उच्च न्यायालय में प्रत्येक गेट से प्रवेश करने वाले व्यक्तियों — न्यायालय के अधिवक्ता, लिटिगेंट, अधिकारी/कार्मिकों हेतु श्रेणीवार व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए गए।
● उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने के लिए सुरक्षा ऑडिट टीम को एक उच्चीकृत सिक्योरिटी स्कीम तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिसे उच्चाधिकारियों एवं शासन को प्रेषित किया जाएगा।
● एक प्रभावी सीसीटीवी ग्रिड तैयार कर कैमरों का सुव्यवस्थित व्यवस्थापन करने के निर्देश दिए गए।
● मा० उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल — क्यूआरटी, वायरलेस, चौकी, फायर, बीडीएस टीमों की नफरी का भी आकलन किया गया। सुरक्षा ऑडिट कमेटी को एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी उच्च न्यायालय राकेश बिष्ट, सीओ रामनगर सुमित पांडे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल गौरव किरार,प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी हेम चंद्र पंत, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार राजकुमार बिष्ट, निरीक्षक अभिसूचना उच्च न्यायालय निधि राणा, कंपनी कमांडर 46 पीएसी समेत अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *