रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट।
SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्वयं संभाला मोर्चा, कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए सख्त निर्देश।
नैनीताल। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पूर्व नैनीताल पुलिस पूर्ण अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं मैदान में उतरकर पुलिस बल को फ्रंट से लीड कर रहे हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्नलिखित पुलिस बल तैनात किया गया है —
● एडीशनल एसपी – 03
● सीओ – 02
● निरीक्षक/एसओ – 11
● एसआई/एडिशनल एसआई – 27
● हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल – 55
● 1 कंपनी आईआरबी
● 1 प्लाटून डेढ़ सेक्शन पीएसी
इसके अतिरिक्त दंगा नियंत्रण वाहन, फायर टेंडर, बीडीएस तथा सीपीयू की टीमें भी तैनात की गई हैं।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:
● जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
● जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग की जा रही है।
● संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
● संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
● सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए रखी गई है।
● अवांछनीय तत्वों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
● बिना आईडी तथा अनावश्यक घूमने वालों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
● एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही गतिमान है।
एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला हुआ है।
उन्होंने आमजन से सर्वोच्च न्यायालय के आगामी फैसले का सम्मान करने की अपील करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।
सोशल मीडिया पर भी नैनीताल पुलिस की पैनी नजर है। अफवाह एवं भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों तथा अनर्गल बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




