राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सचिन कोश्यारी व लक्ष्मी जोशी बने चैंपियन ऑफ चैंपियन।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी.सी. पांडेय के निर्देशन में तथा महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आशीष अंशु के नेतृत्व में एम.एस. क्रिकेट क्लब, मदनपुर गौलापार में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न स्पर्धाएं — गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक तथा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी.सी. पांडेय तथा वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कैलाश कालोनी द्वारा मशाल विगत वर्ष की विजेता कु. ललिता के हाथ में सौंपकर मशाल दौड़ के साथ किया गया।
प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर तथा 400 मीटर रेस (महिला वर्ग) की चारों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान कु. लक्ष्मी जोशी (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
100 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में बालक वर्ग में प्रथम स्थान क्रमशः विकास कुरौला और राजेश ने प्राप्त किया।
चक्का फेंक, गोला फेंक एवं भाला फेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान क्रमशः कु. ललिता, कु. लक्ष्मी एवं कु. मंजू ने प्राप्त किया।
बालक वर्ग में गोला फेंक, चक्का फेंक एवं भाला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान सचिन कोश्यारी ने तीनों प्रतियोगिताएं जीतकर प्राप्त किया। बालक वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन सचिन कोश्यारी तथा बालिका वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन लक्ष्मी जोशी बनीं।
विविध प्रतियोगिताओं में प्राध्यापक डॉ. प्रकाश, डॉ. भुवन, डॉ. गौरव, डॉ. सुरेश एवं डॉ. बसंत निर्णायक भूमिका में रहे। मंच संचालन डॉ. भारती बहुगुणा एवं डॉ. किरण जोशी द्वारा किया गया।
पंजीकरण डेस्क पर डॉ. पूजा, डॉ. बुशरा, डॉ. भारती, डॉ. अर्चना एवं चन्द्रकला उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कार्यालय स्टाफ में अंशुमन शाह, गिरीश जोशी, दीपा, अशोक कुमार, हेम चंद्र, महेश पनेरु एवं नरेंद्र मरतोलिया द्वारा सहयोग किया गया।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




