डाॅ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डाॅ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में किया गया।
सर्वप्रथम, भौतिक विज्ञान प्रभारी डॉ. इंदिरा द्वारा मुख्य वक्ता एवं सभी श्रोतागणों का स्वागत उद्बोधन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कीर्ति वर्धन, सेवानिवृत्त प्राचार्य राजकीय इंटर कॉलेज नौला रहे। मुख्य वक्ता द्वारा जीवन में छात्रों को सकारात्मक सोच अपनाकर किस प्रकार जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है, आदि विषयों पर प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से प्रकाश डाला गया।
कीर्ति वर्धन ने दुनिया के सफल लोगों जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं एपीजे अब्दुल कलाम के उदाहरण देते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच रखकर निरंतर आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, समय का सदुपयोग करने तथा आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी।
उनके प्रेरणादायक शब्दों से छात्र-छात्राएं अत्यंत प्रभावित हुए। व्याख्यान के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में विभाग प्रभारी डॉ. सोनम द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




