डाॅ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में रोवर्स–रेंजर्स संस्थापक लॉर्ड बेडेन पॉवेल के जन्मदिवस पर चिंतन एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डाॅ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में रोवर्स–रेंजर्स संस्थापक लॉर्ड बेडेन पॉवेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चिंतन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शर्मीला सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन रोवर्स प्रभारी दिनेश कुमार द्वारा किया गया।

शिविर में रोवर्स–रेंजर्स के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षक के रुप में अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण से स्काउट–गाइड प्रभारी बाला दत्त शर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रविन्द्र सिंह, अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण, ने गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शर्मीला सक्सेना ने बेडेन पॉवेल की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए रोवर्स–रेंजर्स को सेवा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता जैसे गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने रोवर्स–रेंजर्स को किसी भी आपदा की स्थिति में समाज और देश की सेवा बिना किसी भेदभाव के करने हेतु सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान रोवर्स–रेंजर्स को नियमों एवं सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिज्ञा, ध्वजारोहण, गांठ बांधना, टेंट निर्माण आदि का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने रोवर्स–रेंजर्स को समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तैयार रहने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *