पनचक्की सड़क हादसे पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा एक्शन।

हल्द्वानी के मुख्य चौराहों का निरीक्षण, भारी वाहनों पर रोक व विशेष ट्रैफिक प्लान की तैयारी।

हल्द्वानी (नैनीताल)। पनचक्की रोड पर हुई घटना के दृष्टिगत जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है।

जिस परिप्रेक्ष्य में आज बुधवार एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा विशेष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल सहित हल्द्वानी के मुख्य चौराहों और मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी नैनीताल ने अधीनस्थों को दिए सख्त निर्देश:
● पनचक्की घटनास्थल, पनचक्की चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, चौफला चौराहा तथा कठघरिया चौराहे का निरीक्षण किया गया।
● भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु घटनास्थल के पास बनाए गए रैंप को ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
● कोल टैक्स तिराहा, हाइडल, लामाचौड़ तिराहा, कठघरिया चौराहा और हनुमान मंदिर चौराहा से हल्द्वानी शहर के अंदर समस्त प्रकार के भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने पर चर्चा की गई।
● कठघरिया चौराहे पर आमजन की सुविधा हेतु टेंपो हाई गेज लगाने के संबंध में वार्ता की गई।
● कठघरिया चौराहे पर बैरियर एवं हाइट गेज लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
● हनुमान मंदिर चौराहा पर स्लाइडिंग बैरियर लगाने के संबंध में भी चर्चा की गई।
● हनुमान मंदिर चौराहा पर ट्रैफिक आइलैंड को अपग्रेड करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
● जनता के सुगम आवागमन हेतु एक विशेष यातायात प्लान तैयार किया जाएगा।
● हल्द्वानी शहर के मार्गों में स्थित कंस्ट्रक्शन साइट्स पर चेतावनी साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर, ब्लिंकिंग लाइट एवं सैंड बैग लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा, सीपीयू तथा यातायात हल्द्वानी पुलिस सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जनसामान्य से अपील:
नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि निर्धारित ट्रैफिक प्लान एवं नो-एंट्री नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सुगम आवागमन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *