आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु प्रभावी साबित हो रहा ‘Operation Crackdown’।
अब तक 05 हजार से अधिक लोगों का सत्यापन, 409 संदिग्धों के विरुद्ध पुलिस एक्ट/आर्म्स एक्ट में कार्रवाई।
नैनीताल। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने तथा कानून-व्यवस्था को अक्षुण्य बनाए रखने हेतु वृहद सत्यापन अभियान ‘Operation Crackdown Verification Drive’ चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न आश्रमों, होम स्टे, हॉस्टल, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत व्यक्तियों, प्राइवेट नौकरी करने वाले, श्रमिक, किरायेदार, फ्लैट लेकर निवासरत अज्ञात/अपरिचित/संदिग्ध व्यक्तियों तथा आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त के क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को विशेष टीमें गठित कर दिनांक 15 फरवरी 2026 से एक माह तक सघन ‘Operation Crackdown Verification Drive’ के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के दृष्टिगत एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र एवं एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026 तक निम्नलिखित कार्रवाई की गई है —
● कुल 5368 होटल/ढाबों/संस्थानों को चेक किया गया।
● 409 संदिग्धों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
● अनियमितता पाए जाने पर 319 लोगों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई।
● 88 लोगों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।
● 02 लोगों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
नैनीताल पुलिस द्वारा ‘Operation Crackdown’ के तहत कार्रवाई निरंतर जारी है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




