राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों को देश के महान नेता से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराने तथा उनके प्रति सम्मान की भावना व्यक्त करने हेतु महाविद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा सुषमा टम्टा, द्वितीय स्थान बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा हर्षिता परगाई तथा तृतीय स्थान बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा लक्ष्मी जोशी ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉ. भारती एवं डॉ. सुरेश जोशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीप चंद्र पांडे, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कैलाश कलोनी, डॉ. भारती बहुगुणा, डॉ. प्रकाश मठपाल, डॉ. आशीष अंशु, डॉ. पूजा ध्यानी, डॉ. बसंत नेगी, डॉ. अर्चना जोशी, डॉ. बुशरा मतीन, डॉ. भारती, डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. सुरेश जोशी, डॉ. किरण जोशी, डॉ. कंचन जोशी व चंद्रकला समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंशुमन शाह, नरेंद्र मर्तोलिया व महेश पनेरु सहित अन्य कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *