भतरौंजखान पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10.25 किग्रा गांजे के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना भतरौंजखान के भिकियासैंण पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को 2.5 लाख से अधिक कीमत का 10.25 किलोग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर लगातार कड़े एक्शन लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में त्योहारों के दृष्टिगत सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग कर अवैध रुप से गांजा, चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भिकियासैंण संजय जोशी मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चौकी भिकियासैंण तिराहे पर एस-क्रॉस मारुति कार संख्या UK07DG6485 को चेक किया गया। वाहन में सवार दो युवक बिल्ला सिंह व सतीश कुमार के कब्जे से कुल 10.25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

बरामद अवैध गांजे की कीमत 2,56,250 रुपये आंकी गई है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौंजखान में FIR No. 03/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन को भी सीज कर दिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त गांजा को रामपुर ले जाकर ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय-विक्रय के स्रोतों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1- बिल्ला सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र बचन सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी मिलक नौखरीद, थाना स्वार, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
2- सतीश कुमार पुत्र प्रेम सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी मिलक नौखरीद, थाना स्वार, रामपुर (उत्तर प्रदेश)

पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक संजय जोशी, प्रभारी चौकी भिकियासैंण
● हेड कांस्टेबल शमीम अहमद
● कांस्टेबल भूपेन्द्र जीना शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *