राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में एनएसएस इकाई का पंचम एक दिवसीय शिविर आयोजित।

हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में पंचम “एक दिवसीय शिविर” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शारीरिक सत्र के अंतर्गत सर्वप्रथम प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार ने सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने NSS गीत गाते हुए महाविद्यालय के समीपस्थ क्षेत्रों जैसे मदनपुर, बसंतपुर, किशनपुर और कल्याणपुर में जाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आधारित जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इसके बाद सभी स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं नर्मदेश्वर मंदिर प्रांगण में वृहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाते हुए साफ-सफाई की गई।

एक दिवसीय शिविर के बौद्धिक सत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बौद्धिक सत्र के अंतर्गत सर्वप्रथम अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस के अवसर पर स्वयंसेवियों के साथ संवाद एवं पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई। भारतीय इतिहास में अलग-अलग क्षेत्रों में पहली महिलाओं की भूमिका को पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए उनकी आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक उपलब्धियों की सराहना की गई तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए संवाद किया गया।

युवाओं ने पोस्टरों का उत्साह के साथ अध्ययन किया और संवाद में अपने विचार रखे। पोस्टरों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में भी युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। युवाओं की प्रतिभा, गीत और संवाद की गुणवत्ता को देखते हुए कहा जा सकता है कि स्वयंसेवियों ने सभी विचारों को आत्मसात किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आए महेश भट्ट, दीपा बिष्ट एवं सपना ने महिला दिवस से संबंधित अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए।

संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस सहायक कार्यक्रम अधिकारी गौरव जोशी एवं डॉ. किरण जोशी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

इस एक दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. डी.सी. पांडे, डॉ. भारती बहुगुणा, डॉ. भारती, डॉ. बसंत कुमार नेगी, डॉ. बुशरा, डॉ. सुरेश जोशी, डॉ. रीमा आर्य, डॉ. आशीष अंशु, डॉ. कंचन जोशी, डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. भुवन मठपाल सहित समस्त कर्मचारियों, स्वयंसेवियों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *