डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आंतरिक शिकायत समिति की बैठक आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में गठित आंतरिक शिकायत समिति की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय में कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने को लेकर चर्चा की।

बैठक के दौरान बताया गया कि वर्तमान शिक्षा सत्र में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कोई भी शिकायत समिति में दर्ज नहीं हुई है, जो महाविद्यालय के लिए अत्यंत संतोष का विषय है। समिति ने इसे संस्थान में सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण का संकेत बताया।

इस अवसर पर समिति की ओर से विद्यार्थियों और कर्मचारियों को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े नियमों और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसे समय रहते समिति के संज्ञान में लाया जा सके।

समिति के सदस्यों ने कहा कि महाविद्यालय में सभी के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना संस्था की प्राथमिकता है। बैठक में भविष्य में भी समय-समय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *