अदम्य साहस के लिए वार्ड सदस्य संजय बंगारी को पूर्व सैनिक संगठन ने किया सम्मानित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण के तहसील सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 02 के सदस्य संजय बंगारी को उनके अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण अधिकारी अल्मोड़ा कर्नल विजय मनराल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि पूर्व सूबेदार फकीर सिंह, निवासी पीपलगाँव को पिछले वर्ष बरसात के मौसम में पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर बचाया गया था। इसी साहसिक कार्य के लिए संजय बंगारी को सम्मानित किया गया।

इस क्रम में तहसीलदार रवि शाह, पूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी, पूर्व कैप्टन राजे सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी संजय बंगारी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके साहस की सराहना की।

इस मौके पर राजे सिंह, तहसीलदार रवि शाह, आनंद सिंह कड़ाकोटी, भवान सिंह रावत, गोपाल सिंह, कुंदन सिंह, डी.एन. रिखाड़ी, ब्लॉक प्रतिनिधि मोहन सिंह कन्याल, शांति देवी, देवकी देवी, पुष्पा देवी जोशी, वसंती देवी, नंदी देवी, मोहनी देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *